Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: राजनीतिक विषय: विभिन्न पक्षों के बीच शांति स्थापित करना:
राजनीतिक विषय:
विभिन्न पक्षों के बीच शांति स्थापित करना:
अगर ईमानवालों के दो गिरोह आपस में लड़ पड़ें, तो (ऐ ईमानवालो) तुम्हें उनके बीच सुलह कराने की कोशिश करनी चाहिए; अगर उनमें से एक गिरोह दूसरे पर (साफ़ तौर पर) ज़ुल्म कर रहा हो, तो ज़ुल्म करनेवाले (गिरोह) के ख़िलाफ़ उस समय तक लड़ो, जब तक कि वे अल्लाह के हुक्म के सामने झुक न जाएं। फिर उनके बीच न्याय और बराबरी का ध्यान रखते हुए सुलह करा दो: अल्लाह बराबरी का इंसाफ़ करनेवालों को पसन्द करता है। (49: 9)
ईमानवाले भाई-भाई होते हैं, अतः अपने दो भाईयों के बीच सुलह करा दो और अल्लाह का डर रखो, ताकि तुम पर दया की जा सके। (49: 10)
Comments
Post a Comment