Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: क़ुरआन की शिक्षाप्रद मिसालें [Parables]: विश्वास करने वाले और विश्वास न करने वाले [Believers & Disbelievers]:
क़ुरआन की शिक्षाप्रद मिसालें [Parables]:
विश्वास करने वाले और विश्वास न करने वाले [Believers & Disbelievers]:
क्या एक मरा हुआ आदमी जिसको हमने दोबारा ज़िंदगी दी हो, और उसके साथ एक रौशनी दी हो जिसके सहारे वह लोगों के बीच चलता-फिरता हो, उस आदमी के बराबर हो जाएगा, जो गहरे अंधकार में फँसा हुआ हो, और उसके बाहर निकलने का कोई रास्ता न हो? इस तरह से, विश्वास न करनेवालों की नज़रों में वही बातें बहुत लुभावनी मालूम पड़ती हैं, जो कुछ कुकर्म वे करते रहते हैं। (6: 122)
अगर ज़मीन अच्छी हो, तो अपने रब की मर्ज़ी से, पेड़-पौधे काफी मात्रा में निकल आते हैं, लेकिन अगर ज़मीन ख़राब हुई, तो पैदावार होगी भी, तो बहुत ही कम: हम अपनी आयतों [निशानियों] को उन लोगों के लिए तरह-तरह से बयान करते हैं, जो अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं। (7: 58)
ये दोनों पक्ष ऐसे हैं कि जैसे कोई अन्धा और बहरा आदमी हो, और उसकी तुलना एक ऐसे आदमी से की जाए जो अच्छी तरह देखता भी हो और सुनता भी: क्या दोनों एक समान हो सकते हैं? तुम फिर भी इस बात पर ध्यान क्यों नहीं देते? (11: 24)
आँखों से अंधा और आँखोंवाला बराबर नहीं होते, ठीक वैसे ही जो लोग (अल्लाह में) विश्वास रखते हैं और अच्छे कर्म करते हैं, और जो लोग बुरे कर्म करने वाले हैं, वे बराबर नहीं हो सकते: (मगर अफ़सोस!) तुम इन बातों पर कितना कम ध्यान देते हो! (40: 58)
Comments
Post a Comment