Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: शिक्षाप्रद मिसालें [Parables] : भटका हुआ विद्वान [Scholar]:
क़ुरआन की शिक्षाप्रद मिसालें [Parables]
भटका हुआ विद्वान [Scholar]:
[ऐ रसूल!], आप उन्हें उस आदमी की कहानी सुना दें जिसे हमने अपने
संदेश [आयतें] दिए थे: किन्तु वह उनसे जान छुड़ाकर भाग निकला, इस तरह, शैतान ने उसे अपने पीछे चलने वाला बना लिया और वह
सीधे मार्ग से भटककर रह गया---- (7: 175)
अगर हमारी यह इच्छा रही होती, तो इन निशानियों का उपयोग करके हम उसका दर्जा ऊँचा कर सकते थे, मगर इसके बजाय वह तो धरती के साथ चिमट गया और अपनी इच्छा के पीछे चल पड़ा----उसकी मिसाल एक कुत्ते की तरह थी, अब चाहे तुम उसे दौड़ाकर भगाओ या उसे चुपचाप छोड़ दो, वह ज़बान बाहर निकालकर हाँफता रहेगा। ऐसी ही है उनकी छवि जो हमारी निशानियों को मानने से इंकार करते हैं। तो [ऐ रसूल], आप उन्हें यह कहानी सुना दें, ताकि वे सोच-विचार कर सकें। (7: 176)
Comments
Post a Comment