Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: क़ुरआन की शिक्षाप्रद मिसालें [Parables]: विश्वास रखनेवालों [ईमानवालों] का दिल:
क़ुरआन की शिक्षाप्रद मिसालें [Parables]:
विश्वास रखनेवालों [ईमानवालों] का दिल:
अल्लाह आसमानों और ज़मीन की रौशनी है। (मोमिनों के दिल में) उसकी रौशनी की मिसाल ऐसी है जैसे: एक ताक़ (Niche)
हो, जिसमें एक चिराग़ रखा हो - वह चिराग़ एक शीशे के अंदर हो, वह शीशा ऐसा (साफ़) हो मानो चमकता हुआ कोई तारा है। वह चिराग़ ज़ैतून के एक बरकतवाले पेड़ के तेल से जलाया गया हो, जो न पूरब की तरफ़ हो न पश्चिम की तरफ़, उसका तेल (इतना साफ़ हो कि) चाहे आग उसे छुए तक नहीं, तब भी क़रीब क़रीब हर दम तेज़ रौशनी देता हो, --- मतलब रौशनी के ऊपर रौशनी! ---- अल्लाह जिसे चाहता है, उसे अपनी रौशनी को हासिल करने का रास्ता दिखा देता है; अल्लाह लोगों के समझने के लिए ऐसी मिसालें देता है; अल्लाह हर चीज़ की पूरी जानकारी रखता है----- (24: 35)
Comments
Post a Comment