Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत इदरीस [Enoch] (अलै):
क़ुरआन के क़िस्से:
हज़रत इदरीस [Enoch]
(अलै):
[इदरीस [Enoch]: इदरीस अलै. चौथी सह्स्त्राब्दी [Millennium] ई.पूर्व में रहते थे, जिन्हें नूह अलै. के पर-दादा के रूप में जाना जाता है, वह क़रीब 800 साल दुनिया में रहे। वह बेबीलोन (आधूनिक इराक़) में पैदा हुए, बाद में जब वहाँ आग की पूजा होने लगी तो मिस्र चले गए और बाक़ी ज़िंदगी मिस्र और फिलिस्तीन में गुज़ारी। कुछ हदीसों से पता लगता है कि इदरीस और इल्यास (अलै) एक ही आदमी थे। कहा जाता है कि वह पहले आदमी थे जिसने क़लम इस्तेमाल की, तारों व ग्रहों की चालों पर ध्यान दिया, नाप-तौल के पैमाने स्थापित किए, और कपड़े बनाने की कला का अविष्कार किया। इस्लामी परम्परा में वह पैग़म्बर के अलावा बहुत अक़्लमंद दार्शनिक माने जाते हैं और बताया जाता है कि उन्हीं के माननेवालों को "साबी" [Sabeans] कहा जाता है।]
और (ऐ रसूल) इस किताब में इदरीस की भी चर्चा करें। बेशक वह भी सच्चाई की मूर्ति था, और एक नबी था। (19: 56)
और हमने उसे बड़े ही ऊंचे दर्जे तक पहुंचा दिया था। (19: 57)
Comments
Post a Comment