Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन : क़ानूनी विषय: आतंकवाद विरोधी क़ानून [हिराबह]:
क़ानूनी विषय:
आतंकवाद विरोधी क़ानून [हिराबह]:
जो लोग अल्लाह और उसके रसूल के विरुद्ध जंग करते हैं और ज़मीन पर फ़साद फैलाने के लिए (डाकू, लुटेरे बनकर) दौड़ते फिरते हैं, (जुर्म के अनुसार) उनकी सज़ा तो यही है कि क़त्ल कर दिए जाएं या सूली पर चढ़ाए जाएँ या उनके हाथ-पाँव विपरीत दिशाओं में काट डाले जाएँ [दायाँ हाथ और बायाँ पाँव] या उन्हें देश-निकाला दे दिया जाए: यह अपमान और तिरस्कार तो इस दुनिया के लिए है, और फिर परलोक में भी उनके लिए बड़ी भयानक यातना है, (5: 33)
मगर (हाँ), इससे पहले कि तुम उन पर क़ाबू पाते हुए गिरफ़्तार कर लो, अगर वे (अपने गुनाहों से) तौबा कर लें------- तो ऐसी हालत में तुम्हें ध्यान रहे कि अल्लाह बड़ा माफ़ करनेवाला, बेहद दयावान है। (5: 34)
Comments
Post a Comment