Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: क़ुरआन की शिक्षाप्रद मिसालें [Parables]: अल्लाह और झूठे ख़ुदाओं के बीच अंतर:

 क़ुरआन की शिक्षाप्रद मिसालें [Parables]:


अल्लाह और झूठे ख़ुदाओं के बीच अंतर:


सच्ची भक्ति से पुकारना हो, तो केवल वही है जिसे पुकारना चाहिए: अल्लाह को छोड़कर जिनको वे पुकारते हैं, वे उनकी पुकार का कोई जवाब नहीं देते। यह ऐसा ही है जैसे कोई (प्यासा) अपने दोनों हाथ पानी की ओर फैला भर दे और सोचे कि पानी उसके मुँह में (अपने आप) पहुँच जाएगा ------ ऐसा नहीं हो सकता: (सच्चाई से) इंकार करने वालों की दुआ पुकार इसके सिवा कुछ नहीं कि बेकार रास्तों में भटकती फिरे।  (13: 14

 

(देखो!) अल्लाह ने एक और मिसाल बयान की है: दो आदमी हैं, उनमें से एक गूँगा है, कोई काम नहीं कर सकता, वह अपने मालिक पर एक बोझ है--- उसका मालिक जो भी काम करने को कहता है, वह कुछ भी ढंग से नहीं कर पाता----- क्या ऐसा आदमी उस दूसरे आदमी के बराबर हो सकता है जो लोगों को इंसाफ़ की बातों का आदेश देता है और स्वयं भी सीधे मार्ग पर हो? (16: 76)

Comments

Popular posts from this blog

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत सुलैमान (अ‍लै.)/ Solomen (PBUH)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत शुऐब (अलै.)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत दाउद [David] (अलै.)