Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: राजनीतिक विषय: युद्ध में बंदी बनाए गए लोग:

 राजनीतिक विषय:


युद्ध में बंदी बनाए गए लोग:

 

नबी! जो युद्ध के क़ैदी आपके क़ब्जे में हैं, उनसे कह दें, “अगर अल्लाह ने तुम्हारे दिलों में कुछ भी भलाई पायी, तो जो तुमसे ले लिया गया है, उससे कहीं बेहतर चीज़ वह तुम्हें दे देगा, और वह तुम्हें माफ़ कर देगा: अल्लाह बड़ा माफ़ करनेवाला, बेहद दयावान है।" (8: 70)

 

जब जंग में विश्वास करनेवालों से तुम्हारी मुठभेड़ हो, तो उनकी गरदनों पर वार करो, और जब वे पूरी तरह (जंग में) हरा दिए जाएं, तो उन्हें क़ैद करके मज़बूती से बाँध दो------ बाद में या तो उन्हें एहसान करते हुए छोड़ दो या फिर उनकी जान की क़ीमत वसूल करके छोड़ दो, यहाँ तक कि युद्ध के बचे-खुचे प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो जाएं। यही सही तरीक़ा है। अगर अल्लाह चाहता, तो उसने ख़ुद ही उन्हें हरा दिया होता, मगर (इस जंग से) उसका मक़सद दूसरे लोगों के द्वारा तुममें से कुछ लोगों की परीक्षा लेना है। जो लोग अल्लाह के रास्ते में मारे जाते हैं, अल्लाह उनके कर्मों को कभी बेकार नहीं जाने देगा; (47: 4)

 

और वे (अपना) खाना अल्लाह की मुहब्बत में (स्वयं खाने की चाहत रखने और भूखा  होने के बावजूद) ग़रीबों, अनाथों और क़ैदियों को खिला देते हैं। (47: 8)

Comments

Popular posts from this blog

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत सुलैमान (अ‍लै.)/ Solomen (PBUH)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत शुऐब (अलै.)

Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन : क़ुरआन के क़िस्से: अय्यूब अलै.[Job]: