Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: क़ुरआन के क़िस्से: तालूत, जालूत और सैम्युएल [Saul, Goliath & Samuel]:

 क़ुरआन के क़िस्से:


तालूत, जालूत और सैम्युएल [Saul, Goliath & Samuel]:


[ रसूल]आप उस घटना पर विचार करें जो मूसा के बाद इसराईल की सन्तान के सरदारों के साथ घटीजब उन्होंने अपने एक नबी [सैम्युऐल] से कहा, "हमारे लिए एक राजा नियुक्त कर दें और हम (उसके झंडे तले) अल्लाह के रास्ते में युद्ध करेंगे।" नबी ने कहा, "लेकिन अगर तुम्हें लड़ाई का आदेश दिया जाएतो क्या ऐसा नहीं हो सकता है कि तुम लड़ने से मना कर दो?" वे कहने लगे, "हम अल्लाह के रास्ते में आख़िर क्यों लड़ेंगेजबकि हम और हमारे बाल-बच्चे अपने घरों से निकाल बाहर किए गए हैं?" इसके बावजूद जब उन्हें जंग करने का हुक्म दे दिया गयातो उनमें से थोड़े लोगों के सिवा सब पीठ फेरकर चल दिए: अल्लाह हुक्म मानने वालों की पूरी जानकारी रखता है।  (2: 246)

उनके नबी ने उनसे कहा, "अल्लाह ने तुम्हारे लिए तालूत [Saul] को राजा नियुक्त किया है," मगर वे बोले, "उसकी बादशाही हम पर कैसे हो सकती हैजबकि उसके मुक़ाबले में हम राजा बनने के ज़्यादा हक़दार हैंउसके पास तो ज़्यादा धन-दौलत भी नहीं है?" नबी ने कहा, "अल्लाह ने उसी को तुम्हारे ऊपर चुना हैऔर उसे ज़बरदस्त ज्ञान भी दिया है और शारीरिक ताक़त भी। अल्लाह जिसे चाहता हैज़मीन की बादशाही प्रदान कर देता है: अल्लाह (की क़ुदरत) ने हर चीज़ को अपने घेरे में ले रखा हैवह सब कुछ जाननेवाला है।"  (2: 247)

 उनके नबी ने उनसे कहा, "उसकी बादशाही की निशानी यह है कि (बरसों पहले खोया हुआ) एक ताबूत [Ark of the Covenant] तुम्हारे पास जाएगा। उसके अंदर तुम्हारे रब की तरफ़ से (तोहफ़े में) लड़ाई की घबराहट दूर करनेवाला ‘सुकून’ [Tranquility] और मूसा [Moses]  हारून [Aaron] के मानने वालों की छोड़ी हुई यादगारें होंगीजिसको फ़रिश्ते उठाए हुए होंगे। अगर तुम पक्के ईमानवाले होतो इसमें तुम्हारे लिए बड़ी निशानी है।"  (2: 248)

 

फिर तब तालूत [Saul] अपनी सेना लेकर चलातो उसने (अपनी सेना से) कहा, "अल्लाह एक नदी द्वारा तुम्हारी परीक्षा लेने वाला है। जो कोई इस नदी का पानी पियेगावह मेरा आदमी नहीं होगामगर जो कोई अपने आपको इसे चखने से रोक लेगावही मेरा आदमी होगाहाँ अगर कोई अपने हाथ से एक चुल्लू भर ले ले (तो उसे माफ़ किया जाएगा)मगर ऐसा हुआ कि कुछ लोगों को छोड़करसभी ने (जमकर) उसका पानी पी लिया। फिर जब तालूत और ईमानवाले जो उसके साथ थेनदी पार कर गएतो वे कहने लगे, "आज हममें जालूत [Goliath] और उसके योद्धाओं का मुक़ाबला करने की ताक़त नहीं है।मगरजो लोग जानते थे कि (एक दिन) उन्हें अल्लाह से मिलना हैकहने लगे, "कितनी ही बार ऐसा हुआ है कि एक छोटी-सी टुकड़ी ने अल्लाह की अनुमति सेएक बड़ी सेना को हरा दिया है! अल्लाह तो उनके साथ होता है जो धीरज से अपना पाँव जमाए रहते हैं।" (2: 249)

और जब उनका मुक़ाबला जालूत और उसके योद्धाओं के साथ हुआतो वे बोले, " हमारे रब! हम पर धीरज (धरने की ताक़त) उंडेल देहमारे क़दम (लड़ाई में मज़बूती से) जमा देऔर (सच्चाई से) इंकार करनेवाले लोगों के ख़िलाफ़ हमारी मदद कर,"  (2: 250)

और इस तरहअल्लाह की अनुमति से उन्होंने जालूत की सेना को हरा दिया। दाऊद [David] ने जालूत [Goliath] को मार डालाऔर अल्लाह ने उसे बादशाही और समझ-बूझ [हिकमत] प्रदान कीऔर जो कुछ सिखाना थादाऊद को सिखा दिया। अगर अल्लाह एक गिरोह को दूसरे गिरोह के द्वारा हटाता रहतातो धरती पर पूरी तरह से बिगाड़ पैदा हो जातामगरअल्लाह सब के लिए बड़ा फ़ज़ल करने वाला है।  (2: 251)

 

 

Comments

Popular posts from this blog

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत सुलैमान (अ‍लै.)/ Solomen (PBUH)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत शुऐब (अलै.)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत दाउद [David] (अलै.)