Thematic Quran/-क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: क़ुरआन की शिक्षाप्रद मिसालें [Parables] : थोड़ी देर की ज़िंदगी [Fleeting world]:

 क़ुरआन की शिक्षाप्रद मिसालें [Parables]


थोड़ी देर की ज़िंदगी [Fleeting world]:


इस दुनिया की ज़िंदगी की मिसाल ऐसी है: हमने आसमान से पानी बरसायातो उसके कारण धरती से उगने वाली चीज़ेंजिनको आदमी और चौपाये खाते हैंख़ूब फली-फूलीं व घनी हो गयींमगर जब वह समय आया कि धरती ने (हरियाली के) सारे ज़ेवर पहन लिएऔर (लहलहाते हुए खेतों व बाग़ों से) धरती सुंदर दिखायी देने लगीऔर उसके मालिक समझने लगे कि अब फ़सल हमारे क़ाबू में आ गयी हैकि अचानक (उसकी बर्बादी का) हुक्म रात या दिन के समय आ पहुँचा। फिर हमने उसे एक उजड़ी-कटी हुई फ़सल में बदलकर रख दियामानो एक दिन पहले तक वहाँ कोई भरा-पूरा खेत ही न था। इस तरहहम उन लोगों के लिए (सच्चाई की) निशानियाँ [आयतें] खोल-खोलकर बताते हैंजो सोच-विचार से काम लेते हैं। (10: 24)


[ऐ रसूल] उन लोगों को इस दुनिया की ज़िंदगी की मिसाल भी बता दें कि यह ऐसी है जैसे: हमने आसमान से पानी बरसाया, धरती के पेड़-पौधों ने उसे अपने अंदर सोख लिया और हरे-भरे हो गए, फिर कुछ समय बाद ऐसा होता है कि पेड़-पौधे सूखी घांस व भूंसों में बदल जाते हैं जिसे हवाएँ उड़ा ले जाती हैं: अल्लाह को हर चीज़ करने की पूरी पूरी ताक़त है। (18: 45)


(ऐ इंसान) क्या तुमने नहीं देखा कि अल्लाह ने किस तरह आसमान से पानी उताराफिर धरती में उसके सोते [springs] बहा दिएफिर वह उस पानी के द्वारा अलग अलग रंगों की हरियाली व खेतियाँ उगा देता हैफिर वह (तैयार होकर) सूखने लगती हैंफिर तुम देखते हो कि वह (फ़सल पकने के बाद) पीली पड़ गईफिर उसके हुक्म से वह दब दबाकर चूर हो जाती हैंनिस्संदेह इन बातों में उन लोगों के लिए बड़ी शिक्षा है जो बुद्धि और समझ रखते हैं।  (39: 21)


यह बात दिमाग़ में रहे कि सांसारिक जीवन तो बस एक खेल-तमाशा हैएक भटकाव हैएक आकर्षण हैतुम्हारा आपस में एक-दूसरे पर बड़ाई जताने का एक कारण हैऔर दौलत और सन्तान में परस्पर एक-दूसरे से बढ़ा हुआ दिखाने की एक होड़ का नाम है। यह तो उन पौधों की तरह हैं जो बारिश के बाद (जगह जगह) उग आते हैं: पौधा लगाने वाला शुरू शुरू में ऐसे पौधों को बढ़ते हुए देखकर बहुत ख़ुश हो जाता हैमगर फिर तुम उन्हें देखते हो कि वे मुरझा जाते हैंपीले पड़ जाते हैंफिर वह चारा [Stubble] होकर रह जाते हैं। आगे आनेवाली (आख़िरत की) ज़िन्दगी में दर्दनाक यातना भी है और अल्लाह की तरफ़ से माफ़ी और मंजूरी भीइस दुनिया की ज़िन्दगी तो केवल धोखे की खुशियाँ (देने वाली) है। (57: 20) 

Comments

Popular posts from this blog

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत सुलैमान (अ‍लै.)/ Solomen (PBUH)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत शुऐब (अलै.)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत दाउद [David] (अलै.)