Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन : क़ुरआन के क़िस्से: अय्यूब अलै.[Job]:
क़ुरआन के क़िस्से:
अय्यूब अलै.[Job]:
याद करो अय्यूब [Job] को, जबकि उसने अपने रब को पुकारा था, "मैं दुख में पड़ गया हूँ, मगर तू दया करनेवालों में सबसे बढ़कर दयावान है।" (21: 83)
हमारे बन्दे अय्यूब [Job] को याद करो, जब उसने अपने रब को (मुसीबत में) पुकारा था, "शैतान ने मुझे दुख और पीड़ा पहुँचा रखी है।" (38: 41)
(हमने बताया) "अपना पाँव (ज़मीन पर) मारो! देखो, यह है ठंडा पानी— नहाने-धोने और पीने के लिए," (38: 42)
और (इस तरह) हमने उसे उसके परिवारवालों से दोबारा मिला दिया, और साथ में उनके जैसे और लोगों को भी: यह एक निशानी थी हमारी रहमत [दयालुता] की और सबक़ था उन लोगों के लिए जो समझ-बूझ रखते हैं। (38: 43)
(हमने उससे कहा) "और अपने हाथ में तिनकों का एक छोटा मुट्ठा लो और उससे (अपनी पत्नी को) मार लो और अपनी क़सम मत तोड़ो।" हमने उसे बुरे वक़्तों में भी बड़ा धैर्य व सब्र करने वाला पाया, क्या ही अच्छा बंदा था वह! निस्संदेह वह भी हमेशा अल्लाह के सामने (तौबा के लिए) झुकने वाला था। (38: 44)
Comments
Post a Comment