Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन/ क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत इलियास अलै. [Elijah]:
क़ुरआन के क़िस्से:
हज़रत इलियास अलै. [Elijah]:
और इसमें शक नहीं कि इल्यास [Elijah] भी रसूलों में से था। (37: 123)
उसने अपनी क़ौम के लोगों से कहा, "क्या तुम अल्लाह से नहीं डरते? (37: 124)
तुम ऐसा कैसे कर सकते हो कि 'बाल' (नामक देवता) की पूजा करते हो और उसे छोड़ बैठे हो जो सबसे महान रचना करनेवाला है, (37: 125)
अर्थात अल्लाह, जो तुम्हारा भी रब है और तुम्हारे बाप-दादाओं का भी रब है?" (37: 126)
मगर उन लोगों ने उसे मानने से इंकार कर दिया। इसके नतीजे में वे लोग (दंड के लिए) पकड़कर हाज़िर किए जाएँगे; (37: 127)
मगर अल्लाह के सच्चे बंदों की बात अलग होगी। (37: 128)
और हमने ऐसी परम्परा बनायी कि बाद में आने वाली पीढ़ियों में उन्हें अच्छे नामों से याद किया जाता रहा। (37: 129)
"सलाम हो इल्यास [Elijah] पर!" (37: 130)
Comments
Post a Comment