आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता: बड़े गुनाह: अल्लाह के बारे में झूठ बोलना:
आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता:
बड़े गुनाह:
अल्लाह के बारे में झूठ बोलना:
उस आदमी से बढ़कर बदमाश कौन हो सकता है, जो अल्लाह के ख़िलाफ़ झूठी बातें गढ़ता हो, या यह दावा करता हो कि, "मुझ पर 'वही' [Revelations] उतरी है, जबकि असल में उसके पास कोई 'वही' नहीं भेजी गयी हो, या यह कहता हो, "मैं भी अल्लाह की 'वही' के बराबरी में कुछ उसी तरह की 'वही' उतार सकता हूँ। और अगर आप देख पाते, कि मौत की सख़्ती में घिरे हुए अत्याचारियों का क्या हाल होता है, जब फ़रिश्ते उनकी तरफ़ अपने हाथ, यह कहते हुए बढ़ाते हैं, "अपनी रूहों को त्याग दो! अल्लाह के बारे में झूठी बातें बोलने और अपनी अकड़ में उसकी आयतों को ठुकरा देने के नतीजे में आज तुम्हें अपमानित करने वाली यातना दी जाएगी।" (6: 93)
उस आदमी से बड़ा शैतान कौन होगा जो अल्लाह के बारे में झूठी बातें गढ़ता हो, या जब उसके पास सच्ची बात पहुँचे तो उसको झूठी बताए? क्या (ऐसे) इंकार करने वालों का ठिकाना जहन्नम नहीं होगा? (29: 68)
उस आदमी से ज़्यादा ग़लती पर कौन होगा, जो (लोगों को बहकाने के लिए) अल्लाह के ख़िलाफ़ झूठी बातें गढ़ता हो, जबकि उसे अल्लाह के आगे झुक जाने के लिए बुलाया जाए? ग़लत काम करने वालों को अल्लाह सीधा रास्ता नहीं दिखाता है: (61: 7)
Comments
Post a Comment