आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता: बड़े गुनाह: भ्रष्टाचार [Fraud]:
आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता:
बड़े गुनाह:
भ्रष्टाचार [Fraud]:
मदयन [Midian] के लोगों के पास हमने उनके भाई, शुऐब को भेजा। उसने कहा, "ऐ मेरी क़ौम के लोगो! अल्लाह की बन्दगी करो: उसके सिवा तुम्हारा कोई ख़ुदा नहीं। तुम्हारे रब की तरफ़ से तुम्हारे पास एक स्पष्ट निशानी आ चुकी है। (जब सामान दो) तो नाप और तौल में पूरा-पूरा दिया करो, और लोगों की चीज़ों को कम करके मत आँका करो; और ज़मीन में सारी व्यवस्था ठीक कर देने के बाद उसमें गड़बड़ी पैदा न करो: यह तुम्हारे लिए ज़्यादा अच्छा है, अगर तुम ईमानवाले हो। (7: 85)
ऐ मेरे लोगो! देते समय, नाप और तौल में इंसाफ़ के साथ, पूरा-पूरा दिया करो। और लोगों को उनकी चीज़ें (उनके हक़ से) कम मत दो, और ज़मीन पर ग़लत तरीक़ों से भ्रष्टाचार [corruption] मत फैलाओ। (11: 85)
सही व ठीक तराज़ू से तौलो: (26: 182)
लोगों को उनकी चीज़ों में कमी करके न दो। धरती पर गड़बड़ी व लूटमार [corruption] न मचाओ। (26: 183)
बर्बादी है नाप-तौल में कमी करने वालों के लिए, (83: 1)
यह लोग जब (दूसरे) लोगों से नापकर (कुछ) लेते हैं, तो (उनसे) पूरा-पूरा लेते हैं, (83: 2)
और जब उन्हें (स्वयं) नापकर या तौलकर देते हैं, तो घटाकर देते हैं! (83: 3)
क्या ये लोग इस बात का यक़ीन नहीं रखते कि वह (मरने के बाद दोबारा ज़िंदा करके) उठाए जाएंगे, (83: 4)
एक बड़े भारी (क़यामत के) दिन में, (83: 5)
जिस दिन सब लोग तमाम जहानों के रब के सामने (हिसाब देने के लिए) खड़े होंगे? (83: 6)
Comments
Post a Comment