Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता: बुरे लोगों के अवगुण:
आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता:
बुरे लोगों के अवगुण:
और (अपनी ज़रूरत के लिए) जो भी तुमने उससे माँगा है, हर चीज़ में से कुछ हिस्सा तुम्हें ज़रूर दिया गया है। अगर तुम अल्लाह की नेमतों [favours] को गिनना चाहो तो कभी भी उन्हें गिन नहीं सकोगे: इंसान सचमुच बड़ा ही ना-इंसाफ़ी करनेवाला [unjust] और ना-शुक्रा [ungrateful] है। (14: 34)
[ऐ रसूल] कह दें, "अगर कहीं मेरे रब की रहमत [दयालुता] के ख़ज़ाने तुम्हारे अधिकार में होते, तो ख़र्च हो जाने के भय से तुम उसे रोके ही रखते: वास्तव में इंसान है ही बड़ा तंग दिल! (17: 100)
आदमी जल्दबाज़ी (की आदत) के साथ पैदा किया गया है: मैं बहुत जल्द तुम्हें अपनी निशानियाँ दिखाने वाला हूँ, अतः तुम उन (यातनाओं) को समय से पहले ही ले आने के लिए मुझ से मत कहो। (21: 37)
आदमी पर जब कोई परेशानी आ जाती है, तो वह करवट लेटे या बैठे या खड़े (चाहे जिस हाल में हो), हमको पुकारने लग जाता है। मगर जैसे ही हम उससे उसकी तकलीफ़ दूर कर देते हैं तो वह इस तरह (मुंह मोड़े हुए) चल देता है मानो अपनी परेशानी दूर करने के लिए उसने कभी हमें पुकारा ही न था। इस तरह, ऐसे मर्यादाहीन लोगों की नज़र में उनके (बुरे) कर्म, सुहावने [Attractive] बना दिए गए हैं। (10: 12)
जब कभी हम आदमी पर अपनी ख़ास कृपा करते हैं तो वह मुँह मोड़ लेता है और अकड़कर हम से दूर चला जाता है, लेकिन जैसे ही उसे कोई तकलीफ़ छू जाती है, तो वह लम्बी-चौड़ी प्रार्थनाएँ करने लगता है। (41: 51)
सचमुच इंसान बड़ा अधीर (और लालची) पैदा हुआ है: (70: 19)
हमने लोगों के फ़ायदे के लिए इस क़ुरआन में हर तरह के विषयों को मिसाल के साथ बार-बार बयान किया है, मगर आदमी बड़ा ही झगड़ालू होता है! (18: 54)
Comments
Post a Comment