आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता: बड़े गुनाह: जिन शारीरिक संबंधों पर रोक है:

 

आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता: 


बड़े गुनाह:


जिन शारीरिक संबंधों पर रोक है:

ऐ रसूल]वे आपसे (औरतों के) मासिक-धर्म [Menstruation] के बारे में पूछते हैंआप कह दें, "मासिक-धर्म (औरतों के लिए) एक तकलीफ़ की हालत हैअतः इस दौरान औरतों से अलग-थलग रहो। जब तक कि वे (इसकी अवधि पूरी करके) पाक-साफ़ न हो जाएँउनके नज़दीक (सेक्स के लिए) न जाओफिर जब वे पाक-साफ़ हो जाएंतो तुम उनके साथ मिलन कर सकते होजिस तरह अल्लाह ने तुम्हारे लिए ठहरा दिया है। अल्लाह उन लोगों को पसन्द करता है जो (गुनाहों से तौबा के लिए) उसके आगे झुकते हैंऔर वह उन्हें भी पसन्द करता है जो अपने आपको साफ़-सुथरा रखते हैं।  (2: 222)


और किसी शादीशुदा मर्द या औरत को (सेक्स के इरादे से) किसी दूसरी औरत या मर्द के नज़दीक तक भी नहीं जाना चाहिए: यह एक अश्लील कर्म और बड़ी बुराई का चलन है। (17: 32)


अगर औरत और मर्द बिना शादी किए, एक दूसरे के साथ सेक्स [ज़िना/ extra-marital sexual intercourse] करते हैं, तो ऐसे में दोनों को (सज़ा के तौर पर) सौ-सौ कोड़े मारो। अगर तुम अल्लाह और आने वाले अंतिम दिन [क़यामत] पर विश्वास रखते हो, तो (देखो) कहीं ऐसा न हो कि अल्लाह के क़ानून पर अमल करते समय उनपर तरस खाकर तुम्हारा हाथ रुक जाए------ और (यह भी ध्यान रहे कि) उन्हें दंड देते समय ईमानवालों का एक समूह वहाँ देखने के लिए मौजूद होना चाहिए। (24: 2)


जो लोग अल्लाह के अलावा किसी दूसरे देवी-देवता को न कभी पूजते हैं; और न किसी की जान (बे वजह) लेते हैं जिसे अल्लाह ने हराम [forbidden] क़रार दिया है, सिवाय इसके कि (किसी का क़त्ल) न्यायसंगत हो, और न ही वे (किसी के साथ) अवैध शारीरिक संबंध [Adultery] बनाते हैं। (तो जो कोई भी इन बातों को न माने) और ऐसे गुनाह करता हो, तो उसे दंड मिलेगा: (25: 68)


और (याद करें) लूत [Lot] को: जब उसने अपनी क़ौम के लोगों से कहा, "तुम ऐसे बेशर्मी के [अश्लील] काम में लगे रहते हो, जिसे दुनिया में तुमसे पहले कभी किसी ने नहीं किया। (29: 28

 किस तरह तुम (मर्द लोग) मर्दों के पास (सेक्स की इच्छा से) जाते हो, यात्रियों का रास्ता रोककर ज़ोर-ज़बरद्स्ती करते हो और अपने समारोहों में भद्दी हरकतें करते हो?" इस बात पर उसकी क़ौम के लोगों का जवाब बस यही था, "तुम जो कहते हो वह अगर सच है, तो ले आओ हम पर अल्लाह की यातना!" (29: 29)

तो लूत ने दुआ की, "ऐ मेरे रब! (समाज में) बिगाड़ पैदा करने वाले लोगों के मुक़ावले में मेरी मदद कर।" (29: 30)

Comments

Popular posts from this blog

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत सुलैमान (अ‍लै.)/ Solomen (PBUH)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत शुऐब (अलै.)

Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन : क़ुरआन के क़िस्से: अय्यूब अलै.[Job]: