आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता: बड़े गुनाह: झूठ बोलना:
आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता:
बड़े गुनाह:
झूठ बोलना:
उन (पाखंडियों) के दिलों में एक रोग है, जिसे अल्लाह ने और बढ़ा दिया है: झूठ बोलते रहने के कारण उन्हें दर्दनाक यातना होगी। (2: 10)
क्योंकि उन लोगों ने अल्लाह से किए गए वादे को तोड़ डाला, वह सारे झूठ जो वे बोलते रहे, इन सबके नतीजे में अल्लाह ने उनके दिलों में 'पाखंड' [Hypocrisy] को उस दिन तक के लिए बैठा दिया, जिस दिन कि वे अल्लाह से मिलेंगे। (9: 77)
और क़यामत के दिन आप [ऐ रसूल] उन लोगों को देखेंगे जिन्होंने अल्लाह के ख़िलाफ झूठी बातें गढ़ी थीं, कि उनके चेहरे काले पड़ गए हैं। क्या अहंकारियों का ठिकाना जहन्नम में नहीं है?" (39: 60)
Comments
Post a Comment