आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता: बड़े गुनाह: पीठ-पीछे बुराई करना
आने वाली दुनिया [आख़िरत] में जाने का रास्ता:
बड़े गुनाह:
पीठ-पीछे बुराई करना
ऐ ईमान रखनेवालो!, मर्दों के एक गिरोह को
दूसरे (गिरोह के) मर्दों की हँसी नहीं उड़ानी चाहिए, हो सकता है कि (जिनकी हँसी उड़ा रहे हैं), वे उनसे बेहतर हों, और औरतों के गिरोह को भी दूसरे (गिरोह की) औरतों की हँसी नहीं उड़ानी चाहिए, हो सकता है कि (जिनकी हँसी उड़ायी जा रही हो) वे उनसे बेहतर
हों; एक दूसरे को बुरी बातें न कहो; और न आपस में एक-दूसरे को चिढ़ाने वाले पुकारू नामों [nicknames] से बुलाओ। यह कितनी बुरी बात है कि कोई ईमान लाने
के बाद भी "बदमाश" के नाम से जाना जाए! जो लोग अपने इस आचरण पर नहीं
पछताते हैं, ऐसे लोग बहुत बुरा काम
करते हैं। (49: 11)
Comments
Post a Comment