Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: क़ुरआन के क़िस्से: सब्त के दिन का नियम तोड़ने वाले [Sabbath-breakers] :

 क़ुरआन के क़िस्से:


सब्त के दिन का नियम तोड़ने वाले [Sabbath-breakers] :


[ रसूल!] आप इन (इसराईल की संतानों) से उस बस्ती के बारे में पूछें जो समंदर के किनारे थी; किस तरह उनके लोगों ने 'सब्त' [Sabbath] के दिन (मछली का शिकार नहीं करने) के मामले में अपना वचन तोड़ दिया, होता यह था कि मछलियाँ केवल उसी (सब्त के) दिन उनके पास पानी के ऊपर जाती थीं, मगर सप्ताह के दूसरे दिन कभी नहीं आतीं-----इस तरीक़े से हमने उनकी परीक्षा ली: क्योंकि वे आज्ञा नहीं मानते थे----- (7: 163)

इस बस्ती में से कुछ लोगों ने (नसीहत करने वालों से) पूछा, "तुम ऐसे लोगों को नसीहत देने के लिए क्यों बेकार में परेशान होते हो, जिन्हें अल्लाह (उनकी बुराइयों के कारण) बर्बाद कर देगा या कम से कम कठोर यातना तो देगा ही?" [नसीहत करने वालों ने] जवाब दिया, "यह इसलिए कि तुम्हारे रब की तरफ़ से हम पर कोई इल्ज़ाम रहे (कि हमने अपना काम किया), और इसलिए भी कि शायद वे (नसीहत की) बातों पर ध्यान दें।" (7: 164)

फिर जब उन लोगों ने (उन नसीहतों) को भुला डाला, जो उन्हें दी गई थीं, तब हमने उन लोगों को तो बचा लिया जो बुराई करने से रोकते थे, मगर ग़लत काम करने वालों को, लगातार आज्ञा मानने के कारण, कठोर सज़ा में जकड़ लिया। (7: 165)

 फिर जब वे अपने घमंड में (हदें पार करने लगे, और) वही कुछ करने लगे, जिससे उन्हें रोका गया था, तो हमने उनसे कहा, "बन्दर जैसे हो जाओ! ज़ात बाहर हो जाओ!" (7: 166)

 

Comments

Popular posts from this blog

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत सुलैमान (अ‍लै.)/ Solomen (PBUH)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत शुऐब (अलै.)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत दाउद [David] (अलै.)