Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: शिक्षाप्रद मिसालें [Parables]: अच्छे कर्मों के इनाम का बर्बाद हो जाना
क़ुरआन की शिक्षाप्रद मिसालें [Parables]: अच्छे कर्मों के इनाम का बर्बाद हो जाना : अल्लाह के नाम से अगर कोई प्रतिज्ञा करो , तो उसे पूरा किया करो और ( इसी तरह) अगर किसी चीज़ की पक्की शपथ ले लो तो उसे मत तोड़ो , क्योंकि तुम अल्लाह को अपना गवाह बना चुके हो: अल्लाह हर एक चीज़ जानता है जो कुछ तुम करते हो। (16: 91 ) तुम अपनी क़समों का इस्तेमाल एक दूसरे को धोखा देने के लिए मत किया करो----(प्रतिज्ञा करके अपने ही हाथों मत तोड़ दो , और) उस औरत की तरह न हो जाओ जो अपना सूत मेहनत से कातने के बाद उसे उधेड़कर धागा-धागा अलग कर देती है---केवल इसलिए कि एक गिरोह दूसरे गिरोह से गिनती व ताक़त में बढ़ गया। बात केवल यह है कि अल्लाह इस प्रतिज्ञा के द्वारा तुम्हारी परीक्षा लेता है और जिस बात पर तुम आपस में मतभेद रखते हो , उसकी सच्चाई तो वह क़यामत के दिन अवश्य ही तुम पर खोल देगा। (16: 92 )