Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: सामाजिक विषय: क्षमा कर देना और ग़ुस्से को क़ाबू में रखना:
सामाजिक विषय:
क्षमा कर देना और ग़ुस्से को क़ाबू में रखना:
जो ख़ुशहाली में हों या तंगी में, दोनों हालतों में लोगों को देते रहते हैं, जो अपने ग़ुस्से को क़ाबू में रखते हैं, और लोगों की ग़लतियों को माफ़ कर देते हैं ------ अल्लाह ऐसे लोगों को पसंद करता है, जो अच्छे काम करते हैं ----- (3: 134)
बुराई (नुक़सान) के बदले में ठीक उसी के बराबर बुराई (हानि) की जा सकती है, हालाँकि जो कोई माफ़ कर देता है और (मामले में) सुधार करता है, तो उसका इनाम उसे ख़ुद अल्लाह से मिलेगा --- वह ज़ुल्म करने वालों को पसन्द नहीं करता। (42: 40)
Comments
Post a Comment