Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: सामाजिक विषय: धन की बर्बादी करना और कंजूसी करना:

 सामाजिक विषय:


धन की बर्बादी और कंजूसी :


 ऐ आदम की सन्तान! जब कभी तुम इबादत किया करो, तो अच्छी तरह कपड़े पहना करो, और (हलाल चीज़ें) खाओ पियो, मगर (ख़र्च करने में) हद से आगे न बढ़ो: बिना सोचे-समझे, बेकार की चीज़ों में पैसे उड़ाने वालों को अल्लाह पसन्द नहीं करता। (7: 31)


और (देखो!) अपना हाथ न तो इतना सिकोड़ लो कि गर्दन में बँध जाए (कि किसी को कुछ न दो) और न उसे बिल्कुल खुला छोड़ दो (कि सब कुछ लुटा बैठो), कि फिर तुम्हारी निंदा हो और तुम दुख में घिर जाओ। (17: 29)

 

(अच्छे लोग) वे हैं जो जब ख़र्च करते हैं, तो न फ़ज़ूल-ख़र्ची करते हैं, और न ही कंजूसी से काम लेते हैं, बल्कि वे इनके बीच एक संतुलन बनाए रखते हैं; (25: 67)

Comments

Popular posts from this blog

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत सुलैमान (अ‍लै.)/ Solomen (PBUH)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत शुऐब (अलै.)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत दाउद [David] (अलै.)