Thematic Quran: क़ुरआन का विषयवार अध्ययन// सामाजिक विषय: बच्चा गोद लेना

 

सामाजिक विषय:


1.      बच्चा गोद लेना

 

अल्लाह ने किसी आदमी के सीने में दो दिल पैदा नहीं किए। तुम जो [ज़िहार करते हुए] अपनी बीवियों को यह कहकर ठुकरा देते हो कि अब तुम्हारी पीठ मेरी माँ जैसी हो गयी, तो अल्लाह उन (बीवियों) को तुम्हारी असली माँ तो नहीं बना देता; और उसने तुम्हारे मुँह बोले बेटों को तुम्हारा असली बेटा बनाया है। ये तो तुम्हारे मुँह की (कहीं हुई) बातें है, जबकि अल्लाह सच्ची बात कहता है और लोगों को सही मार्ग दिखाता है। (33: 4)


अपने (गोद लिए या) मुँह बोले बेटों को उनके असली बापों के नाम से पुकारा करो: अल्लाह के नज़दीक यह अधिक न्यायसंगत बात है------ अगर तुम नहीं जानते कि उनके असल बाप कौन हैं, तो फिर वे (एक ही धर्म के होने के कारण) तुम्हारे 'दीनी भाई' हैं, और तुम्हारे साथी हैं। तुम से अगर कोई भूल-चूक हो जाए तो इसके लिए तुम्हें दोषी नहीं ठहराया जाएगा, (गुनाह तभी होगा) जब तुम दिल से जान बूझकर कुछ (ग़लत काम) करते हो; अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला, बेहद दयावान है। (33: 5)

Comments

Popular posts from this blog

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत सुलैमान (अ‍लै.)/ Solomen (PBUH)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत शुऐब (अलै.)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत दाउद [David] (अलै.)