Posts

Showing posts from 2022

Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन : अनदेखी चीज़ें: मौत:

  अनदेखी चीज़ें : मौत : हर जीव को मौत का मज़ा चखना होगा , और जो कुछ तुम्हारे कर्मों का बदला मिलना है , वह क़यामत के दिन ही पूरा - पूरा मिलेगा। जिस किसी को ( जहन्नम की ) आग से दूर रखा गया और बाग़ों [ जन्नत ] में दाख़िल कर दिया गया ,  वह कामयाब हो गया। इस दुनिया में तो केवल धोखे की खुशियाँ हैं : ( 3: 185 ) तुम कहीं भी रहो , मौत तो तुम्हें आकर रहेगी , चाहे तुम किसी ऊँचे क़िलों में ही क्यों न ( छिपे ) हो। " जब उनके साथ कोई अच्छी घटना घटती है , तो कहते हैं , " यह तो अल्लाह की तरफ़ से ( हमारी कोशिशों का बदला ) है ," मगर जब उन्हें कोई नुक़सान पहुँचता है , तो [ ऐ रसूल ] , वे कहते हैं , " यह तुम्हारे कारण हुआ है। " आप कह दें , " जो कुछ भी होता है , सब अल्लाह की ही तरफ़ से होता है। " आख़िर इन लोगों को क्या हो गया कि कोई भी बात कही जाए , लगता है कि ये इसे समझते ही नहीं ? (4: 78 ) वह अपने बन्दों का सबसे बड़ा मालिक है ( जिसे ...