Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: सामाजिक विषय: धन की बर्बादी करना और कंजूसी करना:
सामाजिक विषय: धन की बर्बादी और कंजूसी : ऐ आदम की सन्तान! जब कभी तुम इबादत किया करो , तो अच्छी तरह कपड़े पहना करो , और (हलाल चीज़ें) खाओ पियो , मगर (ख़र्च करने में) हद से आगे न बढ़ो: बिना सोचे-समझे , बेकार की चीज़ों में पैसे उड़ाने वालों को अल्लाह पसन्द नहीं करता। ( 7: 31 ) और (देखो!) अपना हाथ न तो इतना सिकोड़ लो कि गर्दन में बँध जाए (कि किसी को कुछ न दो) और न उसे बिल्कुल खुला छोड़ दो (कि सब कुछ लुटा बैठो) , कि फिर तुम्हारी निंदा हो और तुम दुख में घिर जाओ। ( 17: 29 ) ( अच्छे लोग) वे हैं जो जब ख़र्च करते हैं , तो न फ़ज़ूल-ख़र्ची करते हैं , और न ही कंजूसी से काम लेते हैं , बल्कि वे इनके बीच एक संतुलन बनाए रखते हैं ; ( 25: 67 )