Thematic Quran; शराब [नशा] और जुआ : Intoxicants and Gambling
शराब [नशा] और जुआ : Intoxicants and Gambling
[ऐ रसूल], लोग आपसे शराब [Intoxicants] और जुए [gambling] के बारे में पूछते हैं, आप कह दें, "उन दोनों चीज़ों में बड़ा गुनाह है, और लोगों के लिए कुछ फ़ायदे भी हैं : (मगर) गुनाह उनके फ़ायदे से कहीं ज़्यादा है।" (2: 219)
ऐ ईमानवालो! अगर तुम नशे की हालत में हो, तो नमाज़ के नज़दीक मत जाओ, उस वक़्त तक न जाओ जब तक तुम्हें यह होश न हो कि तुम क्या कह रहे हो;..... (4: 43)
ऐ ईमानवालो! शराब और जुआ, बुतों की पूजा से जुड़ी रीतियाँ, जुए की तीरें --- ये सब बहुत बुरे और शैतानी काम हैं। तो इनसे बच कर रहो, ताकि तुम कामयाब हो सको। (5: 90)
शैतान तो यही चाहता है कि शराब और जुए के द्वारा तुम्हारे बीच दुश्मनी और नफ़रत का भाव पैदा कर दे, और तुम्हें अल्लाह की याद से और नमाज़ से रोक दे. तो क्या तुम (ऐसी बुरी आदतों को) नहीं छोड़ोगे? (5: 91)
Comments
Post a Comment