Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: अंतिम घड़ी [Final Hour] : क़यामत आने के सही समय की जानकारी केवल अल्लाह को है:
Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन
अंतिम घड़ी [Final Hour]
क़यामत आने के सही समय की जानकारी
केवल अल्लाह को है:
[ऐ रसूल!],
वे
आपसे उस घड़ी [क़ियामत] के बारे में पूछते हैं कि "वह घटना कब होगी?", कह दें, "इस बात की जानकारी तो केवल मेरे रब के
पास है: केवल वही है जो इस राज़ से पर्दा उठाएगा कि वह समय कब आएगा, आसमानों और ज़मीन दोनों के लिए वह बड़ा
भारी समय होगा, जब वह (समय) आएगा, तो तुम पर बस अचानक ही आ जाएगा।"
वे आपसे इस बारे में इस तरह पूछते हैं,
मानो
आप इसे जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। कह दें, "(क़यामत कब आएगी), इस बात की जानकारी तो बस अल्लाह ही को
है, हालाँकि ज़्यादातर लोग इस बात को नहीं
समझते हैं।" (7: 187)
निस्संदेह उस [क़यामत की] घड़ी का ज्ञान तो बस
अल्लाह ही को है; वही पानी
बरसाता है और वह जानता है कि माँ की कोख में क्या छुपा है, कोई भी आदमी नहीं जानता कि कल उसके कर्मों का
क्या फल मिलेगा, और कोई आदमी
नहीं जानता है कि उसकी मौत ज़मीन के किस हिस्से में होगी; वह तो अल्लाह है जो सब जाननेवाला, और हर चीज़ की ख़बर रखनेवाला है। (31: 34)
[ऐ रसूल], लोग आपसे (क़यामत की) घड़ी के बारे में पूछते हैं। कह दें, "इस
बात की जानकारी तो बस अल्लाह के ही पास है।" आप कैसे जान सकते हैं? शायद वह घड़ी
नज़दीक ही हो। (33: 63)
(विश्वास न
करने वाले लोग) आप [पैग़म्बर] से क़यामत के बारे में पूछते हैं कि, “वह घड़ी कब आएगी?”, (79: 42)
मगर आप उन्हें यह कैसे बता सकते हैं? (79: 43)
उस (क़यामत) के आने का ठीक समय तो केवल आपके रब को ही मालूम है; (79: 44)
आप तो केवल इसलिए भेजे गए हैं ताकि आप उन लोगों को सावधान कर दें, जो इस (क़यामत) से डरते हों। (79: 45)
जिस दिन वे उसको देख लेंगे, तो उन्हें ऐसा लगेगा मानो वे (दुनिया में) एक शाम या उसकी सुबह से अधिक ठहरे ही नहीं थे। (79: 46)
Comments
Post a Comment