Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: अंतिम घड़ी [Final Hour]: नरसिंघे [Trumpet] में फूँक मारकर बजा दिया जाएगा
Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन
अंतिम घड़ी [Final Hour]
नरसिंघे [Trumpet] में फूँक मारकर बजा दिया जाएगा
वही
है जिसने आसमानों और ज़मीन को एक सही मक़सद के साथ पैदा किया। और उस दिन जब वह कहेगा, 'हो जा', तो बस वह हो जाएगा: उसकी कही बात बिल्कुल सच है। जिस (क़यामत के) दिन नरसिंघे [Trumpet] को फूँक मारकर बजा दिया जाएगा, उस दिन सारा नियंत्रण [Control] उसी का होगा। वह हर चीज़ जो दिखायी न
देती हो और जो दिखायी देती हो, सब का जाननेवाला है: वह बड़ा ज्ञानी, और हर चीज़ की ख़बर रखनेवाला है।" (6: 73)
फिर जब वह (क़यामत की) घड़ी आ
जाएगी जब नरसिंघे [Trumpet] में फूँक मारी जाएगी, तो उनके बीच के सब
रिश्ते-नाते ख़त्म हो जाएंगे और वे एक-दूसरे को नहीं पूछेंगे: (23: 101)
और जब
सूर [नरसिंघा] फूँका जाएगा,
तो
आसमानों और ज़मीन में जितने हैं,
वे सब
बेहोश हो जायेंगे, सिवाय उसके जिसको अल्लाह चाहे। फिर उसे
दूबारा फूँका जाएगा, तो वे सब लोग सहसा खड़े होकर देखने
लगेंगे। (39: 68)
Comments
Post a Comment