Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: अंतिम घड़ी [Final Hour] : क़यामत जल्द आने वाली है:

 Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन


अंतिम घड़ी [Final Hour]


क़यामत जल्द आने वाली है:


क़यामत की घड़ी निकट आ पहुँची है; और चाँद दो टुकड़े हो गया।  (54: 1)


बड़े घाटे में पड़ गए वे लोग, जिन्होंने अल्लाह से होने वाली मुलाक़ात को मानने से इंकार किया, यहाँ तक कि जब अचानक (क़यामत की) वह घड़ी आ जाएगी, तो वे कहेंगे, "अफ़सोस हम पर कि हमने यह बात नहीं मानी! "उनका हाल यह होगा कि वे अपने बोझ अपनी पीठों पर लादे हुए होंगे। कितना बुरा होगा वह बोझ! (6: 31)


[ऐ रसूल!], वे आपसे उस घड़ी [क़ियामत] के बारे में पूछते हैं कि "वह घटना कब होगी?", कह दें, "इस बात की जानकारी तो केवल मेरे रब के पास है: केवल वही है जो इस राज़ से पर्दा उठाएगा कि वह समय कब आएगा, आसमानों और ज़मीन दोनों के लिए वह बड़ा भारी समय होगा, जब वह (समय) आएगा, तो तुम पर बस अचानक ही आ जाएगा।" वे आपसे इस बारे में इस तरह पूछते हैं, मानो आप इसे जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। कह दें, "(क़यामत कब आएगी), इस बात की जानकारी तो बस अल्लाह ही को है, हालाँकि ज़्यादातर लोग इस बात को नहीं समझते हैं।" (7: 187)

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत सुलैमान (अ‍लै.)/ Solomen (PBUH)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत शुऐब (अलै.)

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से : हज़रत दाउद [David] (अलै.)