Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन : अंतिम घड़ी [Final Hour]: निशानियाँ
Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन
अंतिम घड़ी [Final Hour]
निशानियाँ [Signs]:
और जब याजूज [Gog] और माजूज [Magog] के लोगों को खुला छोड़ दिया जाएगा और वे हर ऊँची जगह से
दौड़ते हुए नीचे को उतर आएंगे, (21: 96)
जब उन
लोगों के ख़िलाफ़ फ़ैसला हो जाएगा,
तब हम
धरती में से एक जानवर सामने लाएँगे जो उन्हें बता देगा कि वे लोग हमारी आयतों पर
विश्वास नहीं करते थे। (27: 82)
वह [क़ुरआन या ईसा का
दोबारा आना] क़यामत की घड़ी की जानकारी देता है: अतः तुम उसके बारे में संदेह न
करो। मेरी बात मानो कि यही सीधा रास्ता है;
(43: 61)
विश्वास
न करनेवाले लोग अब और किस चीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं, सिवाय (क़यामत की) घड़ी का, जो उन पर इस तरह (अचानक) आ जाएगी कि
उन्हें पता तक न होगा? उस (क़यामत) की निशानियाँ तो आ चुकी हैं, मगर जब वह घड़ी सचमुच आ जाएगी, उस वक़्त नसीहत मान लेने का भला क्या
फ़ायदा होगा? (47: 18)
क़यामत की घड़ी
निकट आ पहुँची है; और चाँद दो टुकड़े
हो गया। (54: 1)
किन्तु उन (मक्का के काफ़िरों) का हाल यह है कि अगर वे कोई निशानी [चमत्कार] देखते हैं, तो मुँह मोड़ लेते हैं और कहते हैं, "यह तो वही पुराना जादू है जो पहले से चला आ रहा है!" (54: 2)
Comments
Post a Comment