Posts

Showing posts from April, 2020

Thematic Quran: क़ुरआन के क़िस्से: हज़रत यूसुफ़ [Joseph] (अलै.)

क़ुरआन के क़िस्से:  हज़रत यूसुफ़ [ Joseph] (अलै.) ( और देखो!) जब ऐसा हुआ कि यूसुफ़ [Joseph] ने अपने बाप [याक़ूब /Jacob ] से कहा , " बाबा! मैंने ख़्वाब में ग्यारह सितारे , सूरज और चाँद को देखा : मैंने उन सबको देखा कि वे मेरे आगे झुके हुए हैं। " ( 4 ) याक़ूब [Jacob] ने जवाब दिया , " ऐ मेरे बेटे! अपने इस ख़्वाब के बारे में अपने भाइयों को मत बताना , वरना हो सकता है कि वे तुम्हें नुक़सान पहुँचाने के लिए तुम्हारे   विरुद्ध कोई चाल चलें-----(याद रहे!) शैतान तो आदमी का खुला हुआ दुशमन है।  ( 5 ) ( ऐ मेरे बेटे!) यह बात इस बारे में है कि किस तरह तेरा रब तुझे (नबी बनाने के लिए) चुन लेगा , तुझे (बातों और) ख़्वाबों का सही मतलब निकालना सिखाएगा और अपनी नेमतें [blessings] तुझ पर और याकूब के घरवालों पर उसी तरह पूरी करेगा , जिस तरह इससे पहले वह तेरे पूर्वज इबराहीम [Abraham] और इसहाक़ [Isaac] पर पूरी कर चुका है : तेरा रब सब कुछ जाननेवाला , बहुत समझ-बूझ रखनेवाला है। " ( 6 ) सचमुच यूसुफ़ और उनके भाइयों की कहानी में उन सभी लोगों के लिए बड़ा सबक़ है , जो जानना चाहते हैं , (...