Thematic Quran: माँ-बाप के साथ सलूक [व्यवहार] :
माँ-बाप के साथ सलूक [व्यवहार] : तुम्हारे रब ने आदेश दिया है कि तुम उसके सिवा किसी की बन्दगी न करो , और यह कि माँ-बाप के साथ अच्छा व्यवहार करो। अगर उनमें से कोई एक या दोनों ही तुम्हारे सामने बुढ़ापे को पहुँच जाएँ , तो (अपना धीरज खोते हुए) उन्हें ' उफ़ '! तक न कहो और न उनके साथ कठोरता से पेश आओ , बल्कि उनसे आदर के साथ बात किया करो (17: 23 ) और नर्मी के साथ बर्ताव करते हुए उनके सामने विनम्रता से अपने आपको झुकाओ और कहो , " मेरे रब! जिस तरह उन्होंने बचपन में मुझे पाला-पोसा और बड़ा किया था , तू भी उन पर दया कर। " (17: 24 ) हमने लोगों को अपने माँ-बाप के साथ अच्छा सलूक करने पर बहुत ज़ोर दिया है : तकलीफ़ पे तकलीफ़ सह के , उनकी माँ उन्हें अपने पेट में लिए फिरी , और दो वर्ष लगते हैं (बच्चों को) दूध छुड़ाने में. सो तुम मेरा शुक्र अदा करो और साथ में अपने माँ-बाप का भी---- (अंत में) सब को मेरी ही पास लौट कर आना है. ( 31: 14) अगर तब भी , वे [माँ-बाप] तुझपर दबाव डालें कि त...