Thematic Quran/ क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: अनदेखी चीज़ें: शैतान-II:
अनदेखी चीज़ें : शैतान - II: और इसकी जगह , वे उस ( जादू - मंतर ) के पीछे चलने लगे जिसे शैतानों ने सुलैमान [ Solomon] की बादशाही के ज़माने में गढ़ लिया था। ऐसा नहीं था कि सुलैमान ने ख़ुद ( सच्चाई को मानने से ) इंकार [ कुफ़्र ] किया हो ; असल में कुफ़्र तो शैतानों ने किया था। वे लोगों को जादू - टोना और जो कुछ बाबिल [ Babylon] में दो फ़रिश्तों हारूत और मारूत पर उतरा था , उसे सिखाते थे। हालाँकि इन दोनों ने कभी किसी को बिना पहले सावधान किए हुए कुछ नहीं सिखाया , वे ( पहले ही यह बता देते थे कि ) , " हमें तो केवल बहकाने के लिए भेजा गया है ---- तुम ( सच्चाई से ) इंकार [ कुफ़्र ] न कर बैठो। " इन्हीं दोनों ( फ़रिश्तों ) से उन लोगों ने यह सीखा कि कैसे मियाँ - बीवी के बीच झगड़ा पैदा किया जा सकता है , हालाँकि वे इसके द्वारा किसी को नुक़सान नहीं पहुँचा पाते थे , सिवाय इसके कि जब अल्लाह की यही मर्ज़ी हो। उन्होंने...