Posts

Showing posts from 2025

क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: अनदेखी चीज़ें: जहन्नम [Hell]

  क़ुरआन का विषयवार अध्ययन: अनदेखी चीज़ें :   जहन्नम [Hell]    ये (ईमानवाले और काफ़िर) दो तरह के आदमी हैं जो अपने रब के बारे में मतभेद रखते हैं। जो लोग विश्वास नहीं करते , उनके पहनने के लिए आग का कपड़ा होगा ;  उनके सिरों पर खौलता हुआ पानी डाला जाएगा , ( 19 ) इससे उनके पेट के अंदर की चीज़ें भी गल उठेंगी और उनके बदन के चमड़े भी ; ( 20 ) उन्हें क़ाबू में रखने के लिए लोहे की छड़ियाँ होंगी ; ( 21 ) जब कभी वे परेशान होकर उससे निकल भागना चाहेंगे , तो वे उसी में वापस धकिया दिये जाएंगे और कहा जाएगा , " अब आग में जलने का मज़ा चखो!" ( 22 )   [22: 19-22] मगर वे लोग जिनके पलड़े हल्के हुए ,  तो वही हैं जिन्होंने अपने आपको बर्बादी में डाल दिया और वे हमेशा के लिए जहन्नम में रहेंगे----  ( 103 ) आग उनके चेहरों को झुलसा देगी और उनके होंठ दर्द से ऐंठ जाएंगे।  ( 104 )  [23:103-4]   और उनके बाद उस ज़मीन पर बसने के लिए तुम्हें छोड़ जाएंगे। यह उन लोगों के लिए इनाम होगा ,   जो मुझसे ( हिसाब - किताब के दिन ) मिलने से और मेरी चेतावनियों से ड...