Posts

Showing posts from April, 2022

Thematic Quran: सच्चाई: (क) वास्तविक [Real]और अवास्तविक [Unreal] चीज़ों में अंतर

सच्चाई (क)    वास्तविक [Real]  और अवास्तविक [Unreal] चीज़ों में अंतर 1.   सही ज्ञान और भटकी हुई सोच में अंतर : आँख से अंधा और आँखोंवाला बराबर नहीं होते , ( 35: 19 ) और न अँधेरा और उजाला , ( 35: 20 ) और न छाया और धूप ,  ( 35: 21 ) और न ज़िंदा और मरा हुआ बराबर है। निश्चय ही अल्लाह जिसे चाहता है ( अपना संदेश ) सुनाता है : तुम उन लोगों को नहीं सुना सकते , जो क़ब्रों में पड़े हों। ( 35: 22 ) 2.   पानी और झाग की मिसाल : वह आसमान से पानी बरसाता है जिससे नदी - नाले अपनी - अपनी समाई के अनुसार भरकर बह निकलते हैं। पानी के बहाव के साथ नदी की सतह पर झाग की परतें जमा हो जाती हैं , ऐसा ही झाग तब भी उठता है जब ज़ेवर और औज़ार बनाने के लिए किसी धातु को आग में पिघलाया जाता है : अल्लाह इस तरीक़े से सच और झूठ की मिसाल बयान करता है ---- जो झाग है वह तो सूखकर ग़ायब हो जाता है , मगर जो कुछ आदमी के फ़ायदे की चीज़ है , वह बची रह जाती है ---- अल...