Thematic Quran: इसरा और मेराज:
इसरा और मेराज: काबा से बुराक़ पर बैठकर अल-अक़्सा मस्जिद का सफ़र [इसरा] और अक़्सा मस्जिद से सात आसमानों से होते हुए अल्लाह के सामने हाज़री के लिए उड़ान [मे ’ राज] महानता है उस [अल्लाह] की , जिसने अपने बन्दे [मुहम्मद] को रात के समय पवित्र मस्जिद [काबा] से उस दूरवाली मस्जिद [अक़्सा] तक की यात्रा करायी , जिसके चारों तरफ़ की जगह को हमने बरकत [ blessing] दी है , ( और यह यात्रा इसलिए करायी) ताकि हम उन्हें अपनी कुछ निशानियाँ दिखा दें: सचमुच वही है जो सब कुछ सुनता , सब कुछ देखता है। (17: 1 ) जो कुछ उस (रसूल) ने देखा , उनके दिल को इसे समझने में कोई धोखा नहीं हुआ ; ( 53: 11) फिर भी क्या तुम उनसे उस चीज़ पर झगड़ा करोगे , जिसे उन्होंने अपनी आँखों से देखा था ? ( 53: 12) ( सच्चाई यह है कि) वह उस (फरिश्ते) को दूसरी बार भी (मेराज के सफ़र में) देख चुके हैं: ( 53: 13) उस बेर के पेड़ [ Lote tree] के किनारे जिसकी सीमा के आगे कोई नहीं जा सकता है [ ' सिदरतुल मुन्तहा '], ( 53: 14) ' जन्नतुल मावा ' [ सुकूनवाले बाग़] के नज़दीक , ( 53: 15) उस वक़्त बेर के पेड़ पर ऐसी अजीब ...